उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

जिला पंचायत सदस्य कंडारा की पहल, गांव में लगाई रात्रि चौपाल सुनीं जनसमस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी ने क्यूंजा घाटी के आसौ और जयकण्डी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए ठोस कार्यवाही करने को कहा। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की चौपालों से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। चौपालों में जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी ने कहा कि क्यूंजा घाटी के चहुंमुखी विकास के लिए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्यूंजा घाटी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसलिए क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट बनाने के लिए प्रदेश सरकार व पर्यटन मंत्री से मुलाकात की जायेगी। कहां कि यदि स्थानीय जनता की मांग पर प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग क्यूंजा के तीर्थ व पर्यटक स्थलो को क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कवायद करते हैं तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होने के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रधान आशा देवी नेगी, पूर्व प्रधान शकुन्तला देवी, बृजमोहन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनारायण सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष आसौ श्रीमती कविता देवी, जयकण्डी आशा देवी, मन्दिर समिति अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी, अनूप रावत, भक्त दर्शन रावत सहित बड़ी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!