उत्तराखंडखेलगांव

रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 10 दिसंबर से जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन

रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 10 दिसंबर से जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन

गुप्तकाशी। जनपद रूद्रप्रयाग के केदारघाटी में रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब रुद्रपुर द्वारा 10 दिसंबर से जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब रुद्रपुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 7 खिलाड़ी ग्राम पंचायत एव नगर पंचायत स्तर के होंगे, वहीं 4 खिलाड़ी जनपद स्तर के प्रतिभाग कर सकते हैं।
आयोजक मंडल ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण तथा जनपद स्तरीय आयोजित की गई है।
जिसमें विजेता टीम को 71 हजार रूपये व चल बैजन्ती ट्रॉफी , जबकि उपविजेता को 35 हजार रूपये व चल बैजन्ती ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी इस पूरे टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा दिए जाएंगे। रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दीपनारायण शुक्ला ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, तथा टूर्नामेंट की हर व्यवस्था में विगत वर्षों से बेहतर व्यवस्थाओं का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की पेशकश की है।
वहीं रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब के मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र शुक्ला होंगे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष देवेश चंद्र शुक्ला, सचिव नवीन शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला सहित ग्रामीण एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!