उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग से चोपता – तुंगनाथ के लिए सीधी बस सेवा पर्यटकों को मिलेगा लाभ

रूद्रप्रयाग से चोपता – तुंगनाथ के लिए सीधी बस सेवा पर्यटकों को मिलेगा लाभ

जनपद में पर्यटन ओर स्थानीय आवागमन को देखते हुए गढ़वाल मंडल ऑनर्स यूनियन ने रूद्रप्रयाग से चोपता – तुंगनाथ मार्ग पर बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
बुधवार को जीएमओ की इस बस सेवा का स्टेशन अधीक्षक उदयकांत सेमवाल व महावीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस सेवा शुरू होने से चोपता, तुंगनाथ ,चंद्रशिला जाने वाले यात्रियों के साथ आसपास के गांव के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा।
बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे रूद्रप्रयाग से चलेगी तथा दोपहर 12 :30 बजे चोपता पहुंचेगी । अगले दिन सुबह 9 बजे चोपता से ऋषिकेश – हरिद्वार के लिए रवाना होगी।
दरअसल, चोपता तुंगनाथ क्षेत्र में वर्षभर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। सीधी बस सेवा न होने से आमजन के साथ पर्यटकों को परेशानी से जूझना पड़ता था। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों तथा पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। बस का किराया सामान्य रखा गया है। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सेवा भी शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!