उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

आपदा में क्षतिग्रस्त ईशानेश्वर मंदिर में रखी गई देव शिला जल्द होगी प्राण प्रतिष्ठा

आपदा में क्षतिग्रस्त ईशानेश्वर मंदिर में रखी गई देव शिला जल्द होगी प्राण प्रतिष्ठा

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए भगवान ईशानेश्वर जी के मन्दिर का पुननिर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आज भगवान ईशानेश्वर मन्दिर कार्य पूर्ण होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिला पूजन मंदिर समिति एवं तीर्थपुरोहितों की मौजूदगी में किया गया।
सुबह 10 बजे मंदिर समिति के कर्मचारियों एवं तीर्थपुरोहित द्वारा सरस्वती नदी से शिला पूजन किया गया जिसके पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ देव शिला को ईशानेश्वर मंदिर तक लाया गया। मंदिर समिति कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आज देव शिला की पूजा कर भगवान ईशानेश्वर मंदिर में लाया गया है, शीघ्र ही शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा पूजन होगा। उसके बाद श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर केदार सभा अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, वेदपाठी स्वयम्बर सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष पंडित बिनोद प्रसाद शुक्ला, संतोष त्रिवेदी बृजेन्द्र शर्मा, उमेश पोस्ती, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, संजय तिवारी, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, पंकज शुक्ला सहित मंदिर समिति कर्मचारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!