उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

क्राइम : देहरादून में एक ओर गोलीकांड,  सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

देहरादून में एक ओर गोलीकांड,  सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी से जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी।
दरअसल, राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!