
देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी बीएमडब्लू कार एक्सीडेंट हो गई। ऋषभ को दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित इलाज की सभी संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
गौरतलब है कि, भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रात: लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर स्थानीय लोगों, 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम अस्पताल में शिफ्ट किया गया। तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है।
खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
रेलिंग से जा टकराई ऋषभ की कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे मैं गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड पर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।



