उत्तराखंड

कांग्रेस की श्री केदार धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित, केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई क्षति को देखते लिया निर्णय

केदारनाथ पैदल मार्ग हुई आपदा के कारण श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर से स्थगित

राहुल गांधी की अपील व निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की घोषणा

सामान्य स्थिति होने पर सीतापुर से पुनः शुरू होगी यात्रा
फाटा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में विगत 24 जुलाई को हरिद्वार हर की पौड़ी से शुरू हुई श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा गुरुवार 1 अगस्त को केदारघाटी के सीतापुर पहुंची, यात्रा के दसवें दिन रुद्रप्रयाग के सीतापुर में पहुंच कर केदार घाटी में आई भीषण आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आज प्रातः सीतापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर पहले आपदा में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा तत्पश्चात उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी की अपील व निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने केदार घाटी में आई आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए सभी से अपील की है कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को स्थितियां सामान्य होने तक स्थगित कर दिया जाय व उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा में शामिल सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार दस दिनों तक दो सौ किलोमीटर पैदल चल कर जिस संकल्प शक्ति का परिचय दिया वह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हम यात्रा को इसी चरण में पूरा करना चाहते थे किंतु आपदा से जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं इसमें हमारा पहला कर्तव्य प्रभावित लोगों की सहायता करना है इसलिए अब हम यात्रा को स्थगित कर आपदा प्रभावितों की सहता करेंगे और स्थितियां सामान्य होने के पश्चात दोबारा यात्रा सीतापुर से शुरू करेंगे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग कुंवर सजवाण ने बताया कि आलाकमान के निर्देशानुसार यात्रा स्थगित की गई है, तथा सभी कार्यकर्ता तन मन से आपदा में रेस्क्यू कार्यों में जुटे रहेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हम सदैव समर्पित हैं पुनः यात्रा शुरू होने पर अभी सम्मिलित होंगे। जिप सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने कहा कि केदार धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में आमजन का पूर्ण सहयोग रहा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह राणा ने बताया कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता आपदा में फंसे लोगों की सहायता में जुटे हैं। और स्थानीय फंसे लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है, साथ ही प्रशासन से रेस्क्यू कार्यों में स्थानीय लोगों के सहयोग हेतु भी कहा जायेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!