उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा पहुंची सीतापुर, मार्ग सुचारू होने का होगा इंतज़ार बाबा के दर्शनों के बाद ही वापिस होगी यात्रा

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा पहुंची सीतापुर, मार्ग सुचारू होने का होगा इंतज़ार बाबा के दर्शनों के बाद ही वापिस होगी यात्रा।
फाटा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदार घाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। रक्षा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंच गयी है।
विगत बुधवार को केदारनाथ पैदल मार्ग लिनचोली, भीमबली पर अतिवृष्टि से हुई हानि से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं गौरीकुण्ड में मंदाकिनी का वेग बढ़ जाने से घोड़ा पड़ाव व गर्म कुंड बह गया तथा गौरीकुण्ड सड़क मार्ग का 50 मीटर हिस्सा भी मंदाकिनी की वेग में ढह गया।
घटना का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बाबा केदार सभी तीर्थ यात्रियों की रक्षा करें।  उन्होंने बताया कि उनकी टीम प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मिलेगी। साथ ही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि जब बाबा बुलाएंगे तब तक इंतज़ार होगा। हरिद्वार से लाए जल को धाम में चढ़ाने के बाद ही यात्रा वापिस जाएगी।
बता दें, कि विगत 24 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली यात्रा 1 अगस्त गुरुवार को गुप्तकाशी से नाला , नारायनकोटी, खुमेरा, ब्यूग ,मैखण्डा फाटा बडासू शेरसी ,रामपुर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए सीतापुर पहुंची। केदारनाथ धाम प्रतिष्ठ रक्षा यात्रा में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग कुंवर सजवाण ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक, धार्मिक , सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है, धर्म की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है तथा केदारनाथ धाम से हजारों हिन्दुओ की आस्था जुडी है। ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा के लिए आमजनता को जागृति करना है। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड विनोद राणा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है, तीर्थ स्थलों का व्यवसायीकरण सरासर गलत है। यह सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षा यात्रा निकाली जा रही है तथा रक्षा यात्रा में हर कार्यकर्ता ने समर्पण भावना से सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित मोहन फर्स्वाण, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, हरीश गुसाई, कुलदीप कण्डारी, आनन्द सिंह नेगी , राकेश नेगी, डॉ योगम्बर नेगी, दीपा देवी आर्य, सन्दीप पटवाल, मोहन भण्डारी, महेन्द्र रावत, विनोद नेगी उत्तम असवाल, शिव सिंह रावत,कांग्रेस सेवा दल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, बॉबी रावत, महेश उनियाल सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!