उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

गुप्तकाशी पहुंची कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, केदारघाटी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ/गुप्तकाशी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदार घाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। रक्षा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी पहुंच गयी है। कल रक्षा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुचेगी।
विगत 24 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए केदार घाटी के स्यालसौड पहुंची थी। बुधवार को केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के बासबाड , भीरी, कुण्ड, सेमी, भैसारी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में शामिल पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक, धार्मिक , सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है तथा केदारनाथ धाम से हजारों हिन्दुओ की आस्था जुडी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा के लिए आमजनता को जागृति करना है। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तीर्थ स्थलों का व्यवसायीकरण सरासर गलत है। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षा यात्रा निकाली जा रही है तथा रक्षा यात्रा में हर कार्यकर्ता ने समर्पण भावना से सहयोग किया।

वहीं गुप्तकाशी पहुंची कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवम् श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने पहुंचे।

इस मौके पर पूर्व विधायक ललित मोहन फर्स्वाण, पूर्व राज्यमंत्री रणजीत रावत, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कुवर सजवाण, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पंकज शुक्ला, हरीश गुसाई, कुलदीप कण्डारी, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी, आनन्द सिंह नेगी, राकेश नेगी, बीर सिंह बुडेरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, धनपाल नेगी, अरविन्द गुसाई, रजनी रावत , कुब्जा धर्म्वाण, दीपा देवी आर्य, सन्दीप पटवाल, मोहन भण्डारी, महेन्द्र रावत, विनोद नेगी उत्तम असवाल, शिव सिंह रावत,कांग्रेस सेवा दल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, योगम्बर नेगी, महेश उनियाल सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!