उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदमहेश्वर घाटी के गांवों का किया भ्रमण, पौड़ी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट की अपील

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पौड़ी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट मांगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदमहेश्वर घाटी के गैड़, मनसूना, गडगू, बुरुवा, राऊलैंक, उनियाणा व रासी गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारे भले ही युवाओं को रोजगार देने का ढिंढोरा तो पीट रही है मगर हजारों युवा रोजगार के लिए दर – दर भटकने के लिए विवश हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंहगाई चरम पर होने के कारण गरीब व असहाय वर्ग मंहगाई की मार झेलने के लिए विवश बना हुआ है, कहा कि मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन – पर्यटन की अपार सम्भावनाये तो है मगर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम क्षेत्र के विकास में बाधक बना हुआ है जिससे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में निरन्तर जनाधार बढ़ता जा रहा है तथा केदारनाथ विधानसभा से भी यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की जीत निश्चित है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, आलोक बगवाडी, महिपाल पुष्वाण, किशन लाल, विजेन्द्र राणा, चैत लाल, दिव्या आर्य, बीरेन्द्र लाल, गौरा देवी, अनुसूया लाल, नन्द राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!