उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कालीमठ घाटी में जनसंपर्क, गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान की अपील

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कालीमठ घाटी में जनसंपर्क, गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान की अपील
गुप्तकाशी। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान को लेकर कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बिनोद राणा और जिला कांग्रेस कमेठी अध्यक्ष कुंवर सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कालीमठ घाटी के विभिन्न गांव में जनसम्पर्क कर गणेश गोदियाल के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि वह हमेशा से अपने क्षेत्र वासियों की समस्याओं के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में भी वह जनता के सुख -दुख में हमेशा हर मौके पर जनता के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उन्होंने क्षेत्र के हर गांव में कार्य किया है, हर गांव को योजनाओं से जोड़ा है, स्कूल,पैदल, रास्ते, प्राकृतिक जल स्रोत सड़क निर्माण स्वच्छता पेयजल, विद्युत, मन्दिर निर्माण स्थल सहित सोलर लाइट हर गांव में विकास कार्य किए हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखा और कहा कि आज भी बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी, अग्निवीर योजना और अंकिता भण्डारी के परिजनों को न्याय न मिलना सरकार की विफलता है। उन्होंने पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत जी का कार्याकाल पांच साल निराशाजनक बताकर कहा कि आने वाले पांच साल गणेश गोदियाल को देकर जनता से परिवर्तन की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर रही है। बेरोजगारी इनके राज में चरम पर है। उन्होंने जनता से जमीनी नेता गोदियाल को अपना सांसद चुनने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सेवादल दिनेश पुरोहित, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राणा, आशुतोष राणा, सतेंद्र तिंन्दोरी , किशन सिंह, केशव सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!