उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

कांग्रेस जिला संगठन ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी, कार्यकारिणी का किया विस्तार

कांग्रेस जिला संगठन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशों पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का अनुमोदन कर दिया है, जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों सहित 16 उपाध्यक्ष, 40 महामंत्री 38 उपसचिव 2 प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि पार्टी संगठन को गति देने के लिए अतिशीघ्र जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने सभी नव नियुक्त पदधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वे पार्टी हित में संघर्ष करने के लिए नए जोश के साथ कार्य करेंगे।

कार्यकारिणी में विजयपाल जगवाण महामंत्री संगठन, विनोद राणा महामंत्री जनसम्पर्क, देवेंद्र भण्डारी महामंत्री चुनाव प्रचार, गणेश तिवारी महामंत्री प्रशासन, नरेंद्र बिष्ट महामंत्री मीडिया प्रबन्धन, वीर सिंह बुढेरा महामंत्री प्रवक्ता के अलावा राजेश थपलियाल, कुंवर लाल, विक्की आनंद, मोहन रौतेला, विजय चमोली, डॉ. कैलाश पुष्पवाण, सुलोचना मंगवाल, पंकज शुक्ला, महावीर पंवार, बसंती देवी, ताजबर खत्री, नरेंद्र ममगाईं, विनोद चमोली, दिगम्बर गुसाईं, हयात सिंह राणा, डॉ. राम सिंह पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव के लिए उदय सिंह रावत, लक्ष्मण नेगी, मुकेश कठैत, उम्मेद सिंह रावत, प्रेम लाल, योगी तिवारी, प्रदीप कण्डारी, त्रिलोक सिंह नेगी, आशीष कनियाल, पंकज राणा, राय सिंह बर्तवाल, शिशु पाल कण्डारी, गोपाल रावत, हरीश पडियार, अजय रौथाण, विजेंद्र पंवार, धनेश्वरी देवी, राधा देवी रावत, हरीश कुमार, महादेव सेमवाल, पुरुषोत्तम तिवारी, धर्मपाल रावत, विनोद ममगाई, प्रेम सिंह राणा, सुनील नौटियाल, गजेंद्र भट्ट, कमल सिंह कप्रवाण, हरीश पुंडीर, उम्मेद लाल, जयवीर नेगी, बबन रावत, देवेंद्र नेगी, हरेंद्र कुमार, चंद्रकांत गैरोला, योगम्बर कुनियाल, दिगंबर बुटोला, मनोज सेमवाल, दीपक नेगी को जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री का दायित्व दीपक भण्डारी, विहारी लाल, सदर सिंह, बलराम पंवार, हर्षवर्धन रौथाण, राजेंद्र कुंवर, ईशू नेगी, सावन नेगी, अजय झिंक्वाण, उमा कैंतुरा, अजय पुंडीर, आशीष नेगी, जगदीश रावत, सुंदरी देवी, मोहन लाल, वीरा देवी, शूरवीर जगवाण, भगत पुण्डीर, कवीन्द्र सिंधवाल, आशीष राणा, प्रदीप मलासी, राजेंद्र नौटियाल, दीपक पंवार, नरेंद्र रावत, मनोहर सिंह रावत, महावीर पंवार, सूरत सिंह झिकवाण, महावीर रौथाण, सीमा अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, नवीन बिष्ट, हिमांशु भट्ट, पंचम सिंह नेगी, आलोक नेगी को सौंपा गया। आमंत्रित सदस्यों में प्रदीप प्रसाद थपलियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, बीरेंद्र बुटोला, सुश्री लक्ष्मी राणा, सूरज नेगी, प्रदीप बगवाड़ी, देवेंद्र झिंक्वाण, ईश्वर बिष्ट, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, शिव सिंह रावत, राजेंद्र सेमवाल, शशि सेमवाल, देवेश्वरी नेगी, दीपा आर्य, शांति भट्ट, देवी प्रसाद नौटियाल, कुलदीप कंडारी, धनराज बंगारी, रीता पुष्पवाण, संतोष रावत, विवांशु बर्त्वाल, कर्मवीर सिंह कुंवर, सुनील झिंक्वाण, विजया देवी शर्मा, लाल दीप राणा, दिनेश ममगाई, आनंद सिंह रावत, अर्जुन सिंह गहरवार, प्रेम सिंह गुसाईं, डॉ. योगम्बर नेगी, अनसूया प्रसाद चमोला, जगमोहन चैधरी, लक्ष्मण रावत, रेखा बुटोला, संतलाल, अंशुल जगवाण, राय सिंह बिष्ट, माधो सिंह नेगी, दयाल सिंह नेगी, सतीश पटवाल, भगवती प्रसाद गैरोला, विनोद चंद, रजनी रावत, कपूर सिंह पंवार, गोकुल लाल, रणजीत रावत, अभिषेक भंडारी, महावीर सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, मनबर सिंह चैहान, घनानन्द सती, प्रताप सिंह कंडारी शामिल हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अर्जुन सिंह गहरवार, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुंवरलाल, महामंत्री दीपक भंडारी, विनोद राणा, सचिन, योगी तिवारी आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!