उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने किया नामांकन

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने किया नामांकन

पौड़ी। लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बुधवार को अपना नामांकन कराया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के उत्साह  को देखकर मंचासीन पदाधिकारी भी गदगद हो गए।

बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को सुबह से ही पौड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह बना हुआ था। जैसे ही गणेश गोदियाल नामांकन कराने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सभी ने कहा कि गढ़वाल सीट से जनता में गोदियाल के पक्ष में मतदान करने को लेकर काफी उत्सुकता है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का अभार जताया। साथ ही जनता से चुनाव में अपना अशीर्वाद देने का आह्वान किया। इस मौके पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, जिला अध्यक्ष महिला नीलम रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!