उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

दुख:द खबर : नदी में डूबकर महिला की मृत्यु

नदी में डूबकर महिला की मृत्यु

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सिल्ली बाजार के समीप नदी किनारे नेपाली मूल की 32 वर्षीय महिला अपने छोटे बच्चों के साथ कपड़े धोने गई थी, कि अचानक उसका पाँव फिसला और वह गहरे पानी के भंवर में डूबती चली गई। इस बीच महिला चिल्लाई, लेकिन आसपास कोई न होने से घटना का पता नही चला, कुछ देर बाद जब पुल से गुजर रहे स्थानीय लोगो ने नदी तट पर छोटे बच्चो को रोता देखा तो घटना का पता चला, कुछ साहसी युवाओं ने पानी में उतरकर खोजबीन भी की लेकिन महिला का पता नही लगा।
काफी देर बाद शरीर में पानी भर जाने के बाद महिला का शरीर ऊपर की ओर आ गया। महिला के परिजन उसे अस्पताल भी ले गए लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय कल्पना के रूप में हुई, जो नेपाल के दयलोख जनपद की निवासी है और कुछ वर्ष से सिल्ली में अपने तीन छोटे बच्चों और पति के साथ रह रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!