शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति

शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति
रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है।
चैकिंग अभियान के दौरान सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति प्रकाश क्षेत्री पुत्र श्री गोविन्द निवासी ग्राम बड़ेथी, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी हाल निवास ग्राम शोरगड़, पोस्ट व थाना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग को 26 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स न0 01 व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में उपनि योगेश कुमार, आरक्षी मृदुल, होमगार्ड जीतपाल मौजूद रहे।
अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



