उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, धाम सहित निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, धाम सहित निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध हिमालय में विराजमान ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी बढ़ गई है। धाम में पहुंचे देश-विदेश से आए तीर्थ यात्री भी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। दोपहर बाद हुई बर्फबारी के बाद आज हेलीकाप्टर सेवाएं भी उड़ान नहीं भर पाई। जबकि बर्फबारी के बाद ठंड से यात्रियों को राहत दिलाने के लिये अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों को मेडिकल से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसके लिये भी यात्रा मार्ग सहित धाम में चिकित्सालय खोले गये हैं। जहां डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ हर समय तैनात है।
केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो गया है। अक्टूबर माह में ही धाम में बर्फबारी होना शुरू हो गया है। धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। धाम में पहुंचे भक्त भी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद धाम में तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई। जिस से  ठंड भी बढ़ गई हैं। यात्रियों के लिये प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। बर्फबारी के बाद भी भक्त दर्शनो के लिये लाइन में खड़े रहे और बर्फबारी का आनंद भी लेते नजर आए।

वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी मौसम खराब है। सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। कई क्षेत्रों में तो सांय होते-होते बारिश हो गई। सम्पूर्ण जनपद में शीतलहर के साथ ठंड पड़ना शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!