उत्तराखंडखास खबरेंलाइफस्टाइल

उत्तराखंड में आज कोल्ड डे ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ों में मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ने लगी ठंड

उत्तराखंड में आज कोल्ड डे ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिन से बादल मंडरा रहे हैं। मौसम के करवट बदलने से कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-हिमपात हो सकता है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद में कोल्ड डे कंडीशन हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान ठंड से बचाव करने की सलाह भी दी है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की नसीहत है।
प्रदेश में बदले मौसम के बीच उच्च हिमालयी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। चारधाम समेत कुमाऊं में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में हल्का हिमपात हुआ। वहीं मुनस्यारी के जोहार घाटी में लास्पा से लेकर चीन सीमा तक हिमपात हुआ। जिससे प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई। ठिठुरन के साथ शीतलहर चलने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!