उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम धामी रहेंगे मौजूद, धाम में पहुंचने लगे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम धामी रहेंगे मौजूद, धाम में पहुंचने लगे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ यात्रा पड़ाव गुप्तकाशी में पहुंचे। यहां से कल सुबह सीएम केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहेंगे।

गुप्तकाशी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को बेहतर और सुनिश्चित ढंग से चलाने पर मुख्यमंत्री से वार्ता की।

मंगलवार प्रातः 25 अप्रैल को प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण भवन लोनिवि गुप्तकाशी से कार से प्रस्थान करते हुए 5 बजकर 40 मिनट पर आर्यन हैलीपैड़ पहुंचेंगे तथा यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए 6 बजे वीआईपी हैलीपैड़ केदारनाथ पहुंचेंगे तथा 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम, दर्शन पूजन व भंडारे का शुभारंभ में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे।

मंगलवार (25 अप्रैल) को प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण भवन लोनिवि गुप्तकाशी से कार से प्रस्थान करते हुए 5 बजकर 40 मिनट पर आर्यन हैलीपैड़ पहुंचेंगे तथा यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए 6 बजे वीआईपी हैलीपैड़ केदारनाथ पहुंचेंगे तथा 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम, दर्शन पूजन व भंडारे का शुभारंभ में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे।

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिडिल्याल तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केदारनाथ। सोनप्रयाग से आज 8 हज़ार के करीब तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। जबकि मंगलवार को सुबह स्थानीय लोग व तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचेंगे। सोमवार को 4 बजे सांय तक 7 हज़ार के करीब तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा गया।  धाम व पैदल मार्ग पर रहने एवं खाने की व्यवस्था न होने से अभी तीर्थयात्रियों को धाम में रोक रोक कर भेजा जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!