उत्तराखंडपर्यावरणशिक्षा

रजतोत्सव – सेवा दिवस पर नगर पंचायत ऊखीमठ में  चलाए गया स्वच्छता अभियान 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजतोत्सव – सेवा दिवस पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा के नेतृत्व में पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड द्वारा लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन परिसर के सभी रास्तो पर सफाई की गयी वही सार्वजनिक शौचालय पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया और वार्ड नंबर 02 उदयपुर में लक्ष्मी स्वम सहायता समूह की महिलाओ ने भी अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया और इस शुभ अवसर पर सभी ने सूखे गीले कचरे को अलग अलग करके डालने को लेकर जागरुक किया और स्वच्छता को स्वभाव में लाकर स्वच्छ ऊखीमठ, सुंदर ऊखीमठ का संदेश भी दिया। स्वच्छता अभियान रैली को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा ने स्वच्छता के जरिये स्वस्थ जीवन की कल्पना की जा सकती है तथा स्वच्छता के जरिये पर्यावरण सन्तुलन बन सकता है। इस मौके पर ,पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु पुरोहित, कुलदीप सिंह, गोल्डी पराशर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र व स्कूलों नौनिहाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!