मौसम का बदला मिजाज हिमालयी भूभाग में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बड़ी ठंड

मौसम का बदला मिजाज हिमालयी भूभाग में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बड़ी ठंड
ब्यूरो। पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, ऊपरी हिमालयी भू भाग में प्रातः से हल्की बर्फबारी होने लगी है। वहीं निचले इलाकों में शीत लहर से ठंड जारी है।
बता दें कि, मौसम विभाग के पहाड़ों को लेकर पूर्वानुमान अनुसार आज प्रातः से ही आसमान में बादल बने हुए हैं, वहीं हिमालयी ऊपरी भू भागों बासुकीताल, केदारनाथ, मदमहेश्वर, चंद्र शिला व तुंगनाथ सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिस से निचले इलाकों में शीतलहर बनी हुई है। वहीं सांय तक बारिश होने के आसार नजर आने लगे हैं।

पूर्व प्रधान रामपुर प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि मौसम शुष्क बना हुआ है बारिश ओर बर्फबारी होने का चक्र पीछे खिसकता जा रहा है, जो पर्यावरणीय असंतुलन दिखा रहा है। जिस से बुरांस के फूल भी समय से पहले उगने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार तो हुआ है परन्तु बार – बार मौसम के बदलने से जनजीवन खासा प्रभावित होने लगा है।
वहीं प्रशासन ने गर्म अलाव को लेकर बाजारों में लकड़ी की व्यवस्था की गई है जिस से ठंड के दौरान लोग गर्म अलाव लेते नजर आते हैं।



