उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

गुप्तकाशी में चैलेंज कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये ईनामी युगल व एकल प्रतियोगिता आयोजित

गुप्तकाशी में चैलेंज कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये ईनामी युगल व एकल प्रतियोगिता आयोजित

गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन के तत्वाधान में आयोजित 29वें खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का 26 दिसंबर से स्थान गुप्तकाशी में आयोजन किया गया है। जिसमें एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये ईनामी राशि रखी गई है।
इस वर्ष केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन द्वारा कार्यक्रम में चैलेंज कैरम प्रतियोगिता का ही आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एकल व युगल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चैलेंज कैरम प्रतियोगिता में युगल विजेता को 51,000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता युगल को 25,000 रुपए इनामी राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में एकल प्रतियोगिता के विजेता को 31,000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता एकल को 15,000 रुपए इनामी राशि व ट्रॉफी दी जाएगी।
बता दें प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क युगल में 3100 रुपए तथा एकल में 2100 रुपए रखा गया है।

Oplus_131072

केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन खेल प्रतियोगिता अध्यक्ष रवि पांडे ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को वृहद रूप नहीं दिया गया है सिर्फ चैलेंज कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें एकल में 28 प्रतिभागी तथा युगल में 37 प्रतिभागी टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में सभी मैचों के लाइव फिक्सर डाले गए हैं तथा दूर क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के लिए रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध की गई है। इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मेशी विद्यालय विद्यापीठ प्रधानाचार्य हर्षवर्धन बेंजवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मदन रावत, पूर्व जिला पस गणेश तिवारी, केएसओ अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी, संरक्षक मनोज पांडे सचिव योगेन्द्र शुक्ला, वेदप्रकाश जमलोकी, माधव कर्नाटकी, सुभाष अन्थवाल, चंद्र प्रकाश, अंकित राणा सहित सदस्य व प्रतिभागी तथा दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!