उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

भीरी में रात्रि के दौरान ताले तोड़कर चोरी करने का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी में विगत दिनों रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। एक ही रात में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़ने का प्रयास करने से स्थानीय जनता में हडकंप मचा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो की शिकायत पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है तथा सी सी वी के पुटैज के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों भीरी बाजार में रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचायत भवन, सरस्वती बाल विद्या मन्दिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय इन्टर कालेज तथा तीन घरों के ताले तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया था। एक ही रात्रि में इतने जगह ताले तोड़ने से स्पष्ट हो गया है कि अज्ञात व्यक्तियों की टीम बड़ी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा ताले तोड़ने की सूचना पुलिस प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गयी है तथा पुलिस प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रधान भीरी हरि कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ही रात्रि में चार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा तीन निजी आवासों के ताले टूटने से स्पष्ट हो गया है कि पूर्व योजना के तहत ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है तथा ताले तोड़ने का प्रयास करने वाले अज्ञात लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। वही दूसरी ओर एस आई पूजा रावत ने बताया कि सीसीटीबी कैमरे की पुटैज के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी है शीध्र अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!