ब्रेकिंग : सीएम धामी कैबिनेट बैठक में 19 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आज कैबिनेट बैठक हुई । जिसमें 19 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई।
कैबिनेट बैठक में ये हुए फैसले –
परिवहन निगम में 195 फ्रीज पद को अनफ्रिज करने पर मंजूरी।
गृह विभाग में पुलिस के तहत विभिन्न पदों पर 327 पदों को मंजूरी।
राजस्व क्षेत्र में पुलिस थानों और चौकी को मंजूरी मिलने से बढ़े पद।
पदोन्नति में शिथिलीकरण को मंजूरी,30 जून तक मिलेगा शिथिलीकरण का लाभ।
पशुपालन विभाग के तहत 9 पदों को मंजूरी दी गई।
भारत सरकार की ओर से अब तक 60 वेटनरी मोबाईल वैन चल रही,लेकिन अब 35 वैन प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी।
पशु चिकित्सालय में जो चार्ज लिया जाता है उसका 25 प्रतिशत चार्ज पशु चिकित्सालय में खर्च के लिए जमा होगा।
ग्राम्य विकास विभाग के तहत मुख्य विकास अधिकारी से दो ऊपर के पद दो उपायुक्त के भी भरे जाएंगे।
बद्री केदार मंदिर समिति के तहत होने वाली भर्ती के लिए 2 नियमावली को मंजूरी।
मुख्यमंत्री महालक्षमी योजना के तहत बालक होने पर भी किट का लाभ मिलेगा, अभी तक बालिका होने पर ही योजना के तहत किट मिलती थी।
कार्मिक विभाग के तहत यूपीएससी और आर्म्ड फोर्स के लिए तैयारी के लिए चयन होने वाले युवाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ा फैसला। सभी प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के आसपास निर्माण पर रोक। एक साल तक रेलवे स्टेशन के चार सौ मीटर दायरे में रहेगी रोक।
परियोजना में बनने हैं 11 रेलवे स्टेशन.
इस दौरान रेलवे स्टेशन एरिया का बनाया जाएगा मास्टर प्लान । मास्टर प्लान के तहत ही होंगे साल भर बाद काम । बता दें कि
योग नगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, व्यासी, सिराला, चिलगढ़ मल्ला, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, पिलानी, घोलतीर, गौचर में बन रहे हैं रेलवे स्टेशन।



