उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

आयुष्मान भवः अभियान के तहत अगस्त्यमुनि विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 155 की जांच

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवा

18 को अल्ट्रासाउंड सेवा का मिला लाभ

रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तयमुनि में विशेषज्ञ हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। हेल्थ मेले में 155 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जबकि 18 ग्रामीणो को अल्ट्रासाउंड व 62 को लैब टेस्ट की सेवा प्रदान की गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रत्येक लाभार्थी तक सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ चल रहे आयुष्मान भवः अभियान गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ हेल्थ मेले का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि हेल्थ मेले में फिजिशीयन डा0 अरविंद नौटियाल द्वारा 65 , नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 गरिमा द्वारा 25, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डा0 सोनाली जोशी द्वारा 28, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डा0 ख्याती मेन्हदीरत्ता द्वारा 18, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 आशोक शर्मा द्वारा 15 व मनोरोग विशेषज्ञ डा0 सुरभि अग्रवाल द्वारा 04 की जांच की।
वहीं, सोनोलॉजिस्ट डा0 राजीव चौधरी द्वारा 18 का अल्ट्रासाउंड किया गया, जबकि 62 का लैब टेस्ट किया गया। साथ ही 05 लोगों की आभा आईडी व 07 का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मेले में पहुंचे अधिकांश लोगों द्वारा आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित पंपलेट वितरित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!