ऋषभ पंत का हाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खैर ओर अनिल कपूर, ऋषभ की मां से भी की बात
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार हो रहा है। उस दौरान उन्होंने पंत की मां से मुलाकात कर पंत का हाल जाना।
उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनसे काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें।
पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए थे।
Back to top button
error: Content is protected !!