उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य सभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य सभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य सभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। महेंद्र भट्ट के निर्वाचित होने पर भाजपा में खुशी का माहौल है। चमोली जनपद में भाजपा कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं।
भाजपा में जमीन से जुड़े हुए एक कार्यकर्ता के रूप में महेंद्र भट्ट लगातार कामयाबी के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 15 फरवरी को चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया था जबकि मंगलवार आज नाम वापसी का दिन था। महेंद्र भट्ट के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन दाखिल नहीं किया गया जिससे उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महेंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!