उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : पुलिस कर्मी और लोगों के बीच जमकर हुआ हंगामा, चले लात घूसे..

लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी में पुलिसकर्मी व लोगों के बीच सड़क में हुई मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
-जमकर चले लात घूंसे लोग बने दर्शक
– ग्रामीणों ने पुलिस कांस्टेबल पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

पोखरी में पुलिसकर्मी व लोगों के बीच सड़क में जमकर चले लात घुसे मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी कस्बे में लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल मदन नाथ व पोखरी क्षेत्र के लोगों के बीच सड़क में जोरदार मारपीट हो गई मारपीट का वीडियो वहां पर खड़े लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया कांस्टेबल मदन नाथ ने बताया कि वह अपने सम्मन तामील कराने के लिए धुनाघाट जा रहे थे पोखरी के पास सड़क किनारे 3 लोग शराब पी रहे थे जिनके द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज और मारपीट करी गई तथा उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई मारपीट में उन्हें चोट लगी है तथा अपने बचाव में उन्हें भी मारपीट करनी पड़ी जिसकी इन लोगों के द्वारा वीडियो बना ली गई है। वही वीडियो बना रहे लोग पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली करने के कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं सूचना पर मौके पर पहुंची 112 के द्वारा मारपीट के आरोपी स्वरूप निवासी पोखरी ,अशोक मेहरा निवासी तयारसो को मौके से गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी फरार हो गया है।
वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने कहा इस गंभीर मामले की जांच सीओ चंपावत के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों व पुलिसकर्मी का उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मेडिकल करवाया है मामले पर कार्रवाई कर जांच करी जा रही है। घटना की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही पता लग पाएगी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करी जाएगी फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है वही लोगों के द्वारा पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग करी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!