उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
बड़ी खबर : कुंड-गुप्तकाशी राजमार्ग पर 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक रात्रि के समय न करें आवागमन, जाने आवश्यक जानकारी

कुंड-गुप्तकाशी राजमार्ग पर 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक रात्रि के समय न करें आवागमन, जाने आवश्यक जानकारी
रूद्रप्रयाग। कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के किमी 33.130 से किमी 41.260 (काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी) तक मार्ग सुदृढ़ीकरण तथा सिकिंग जोन का मरम्मत व सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इस दौरान रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड से गुप्तकाशी के मध्य आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगा।
उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सुदृढ़ीकरण व सिकिंग जोन के मरम्मत कार्य की अवधि में 01 दिसंबर से 20 दिसंबर तक रात्रि के समय 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। कुंड सेतु से गुप्तकाशी तक सर्वसाधारण हेतु आवागमन के प्रयोजनार्थ प्रतिबंधित किया गया है।



