उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, क्षेत्र में भय का माहौल

बिपिन सेमवाल

गुप्तकाशी। गुप्तकाशी के निकट देवर गांव में एक महिला का आंशिक रूप से क्षत बिक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। जहां एक और स्थानीय लोगों द्वारा उसे जंगली जानवर द्वारा हमला किया जाना बताया जा रहा है , वही दूसरी ओर महिला के मर्डर किए जाने की संभावना भी बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष गुप्तकाशी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि गत रात्रि 10 बजे के करीब उन्हें ग्राम प्रहरी द्वारा सूचित किया गया कि , नीलम देवी (33) पत्नी संदीप सिंह सुबह घास के लिए जंगल गई थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं आई है। स्थानीय लोगों द्वारा खोज खबर की गई ,लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस में मयफोर्स देवर गांव पहुंची, और दो किमी की पैदल यात्रा करने के बाद आखिरकार महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि महिला के गले और सिर में बहुत ही अजीब और गहरे घाव हैं। फिलहाल पुलिस ने उक्त महिला का पंचनामा भर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!