उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

तल्लानागपुर चोपता फलासी की भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा पहुंची भटवाडी गांव, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्रामीणो की अराध्य देवी व चोपता फलासी मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा के भटवाडी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्यस्वागत किया जबकि रूमसी गांव मे महिलाओ व ग्रामीणो ने दिवारा यात्रा को भावुक क्षणो के साथ विदा किया । 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के आगमन क्षेत्र मे भक्ति व आस्था का अनूठा संगम बना हुआ है । भगवती चण्डिका इन दिनो उत्तर दिवारा के तहत विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। मकर संक्रान्ति पर्व तक भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा विभिन्न गावो का भ्रमण कर गणेशनगर क्षेत्र पहुंचेगी। लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारो दिशाओ का भ्रमण करेगी तथा चारो दिशाओ के भ्रमण के बाद घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका विभिन्न गांवो का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा । शुक्रवार को रूमसी गांव मे विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर देव सेनापति कुमार कार्तिकेय, तुंगनाथ बाबा व भगवती चण्डिका सहित 33 कोटि देवी- देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक नौ बजे भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ने रूमसी गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया । दिवारा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणो ने लाल – पीले वस्त्र व अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की । देर सांय भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के भटवाडी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा 10 जनवरी को मणिगुह, 11 खमोली, 12 मालखी , 13 को जगोठ गावो का भ्रमण कर 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर रात्रि प्रवास के लिए जाएगी गांव पहुंचेगी। इस मौके पर पण्डित दीपक बेजवाल, दिनेश बेजवाल, संगीत भट्ट , उपाध्यक्ष दलवीर राणा , कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी , सते सिंह नेगी , पवन बर्त्वाल, वासुदेव सिंह, जयवर्धन राणा , विनोद रावत, राजेन्द्र सिंह राणा सहित रूमसी व भटवाडी गांवो के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!