उत्तराखंड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का हुआ शुभारंभ

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का हुआ शुभारंभ

श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2023 का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने राजभवन से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया वहीं बैकुंठ चतुर्दशी पर प्रदेश व क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र का मुख्य पड़ाव है, यहां पर इस प्रकार के मेलों के आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा साथ हीं स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिलेगी।

श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उपस्थित कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर मंदिरों का सर्किट है, जिसमे से 21 मंदिर शामिल है जो कि श्रीनगर की धार्मिक रूप में उन्नति और उसके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के इन मंदिर समूहों के संरक्षण व जीर्णोद्धार के लिए 16 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में 2 करोड रुपए की लागत से कमलेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नाम पर दर्ज श्रीनगर के आवास विकास मैदान को उत्तराखंड सरकार को स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि आवास विकास मैदान उत्तराखंड सरकार को स्थानांतरित होने के उपरांत इसे नगर निगम श्रीनगर को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब बैकुंठ चतुर्दशी मेला और विकास प्रदर्शनी का आयोजन नगर निगम श्रीनगर के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद कोरोना कल के दौरान बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन संभव नहीं हो पाया। कहा कि इस मेले को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आगे भी निरंतर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग व नगर निगम श्रीनगर को बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर स्थानीय जनमानस के खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान, डीआईजी एस०एस०बी० सुभाष चंद नेगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मेडिकल कालेज के प्राचार्य चंद्र मोहन नेगी, उप- जिलाधिकारी श्रीनगर नूपूर वर्मा, कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पूरी, नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत नितिन पूरी, जिलाध्यक्ष बीजेपी सुषमा रावत, मंडल अध्यक्ष बीजेपी जितेंद्र धिरवाण सहित भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!