उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

पीएम श्री राईका फाटा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न

फाटा। पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज फाटा का वार्षिकोत्सव छात्र छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
पीएम श्री राईका फाटा के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं जिप सदस्य अमित मैंखंडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना कर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति के गीतों व नाट्य कला प्रस्तुत की गई। छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति नाटक व जीतू बगडवाल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं, कार्यक्रम में विद्यालय की विज्ञान प्रदर्शनी, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के साथ गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केदारनाथ विधायक ने कहा कि विद्यालय में पठन – पाठन के साथ सांस्कृतिक एवं अन्य क्रियाकलाप होने चाहिए इनसे बच्चों का शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। केदारनाथ विधायक ने कार्यक्रम में विद्यालय हेतु फर्नीचर के लिए एक लाख की घोषणा की साथ ही विद्यालय में मुख्य भवन निर्माण के लिए स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता का आश्वासन दिया।
जिप सदस्य अमित मैंखंडी ने कहा कि राईका फाटा के छात्र जनपद में सदैव विज्ञान प्रदर्शनी हो या क्रीड़ा प्रतियोगिता हमेशा अव्वल रहते हैं। उन्होंने इसके लिए गुरुजनों की शिक्षा, मार्गदर्शन एवं अनुशासन होना बताया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपने गुरुजनों का  सम्मान करना चाहिए, गुरु ही हमें समाज में चलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य शुभलक्ष्मी सेमवाल ने सभी आगंतुक अतिथि का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष जसपाल राणा , जनपदीय राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष आलोक रौथाण, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुभाष रावत, ब्लॉक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ पंचम सिंह राणा, अमित सेमवाल, दर्शन सिंह पंवार, केसरी तिवारी, जगत सिंह बर्त्वाल, प्रियंका राणा, मनीष मैठाणी सहित समस्त शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!