उत्तराखंडखास खबरेंगांवराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्छणस्यूं पट्टी के क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंच जनपद प्रभारी मंत्री/पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्छणस्यूं पट्टी के क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं

रूद्रप्रयाग। प्रदेश के पशुपालन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे। भ्रमण के दूसरे दिन ‘सरकार जनता के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत खांकरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्छणस्यूं पट्टी एवं स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि कुछ मामलों को संबद्ध विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और किसी भी समस्या के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्राम वासी कठैतगांव बैरांगणा, आंकसेरा, जोला, स्यूंणी के ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि अलकनंदा इंडेन गैस सर्विस श्रीनगर द्वारा लिंक मोटर मार्ग परिवहन विभाग द्वारा पास न होने के कारण कांडई पुल में गैस वितरण किया जाता है तथा छह किमी की दूरी से आने से ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए ग्रामीणों ने लिंक मार्ग से ही गांव में ही गैस वितरित करने की मांग की गई। प्रमोद सिंह नेगी ने खांकरा में कूड़े निस्तारण के उचित प्रबंधन की मांग की गई तथा ग्राम पंचायत खांकरा के रामपुर निवासियों द्वारा कई मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें खांकरा पौड़ी खाल मोटर मार्ग निर्माण के दोरान कटिंग से निकले मलबे, मोटर मार्ग से गांव की पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। खांकरा निवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि सिरोहबगड स्लाडिंग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग डायवर्ड हो रहा है जिससे कि खांकरा सहित बच्छणस्यूं क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से कट जाएगा जिससे कि बायपास पुल बनाकर खांकरा को जोड़ने की मांग की गई। क्षेत्रवासियों ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग की। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जल संस्थान, लोनिवि, सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और सभी विभागों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण करना चाहिए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सरकार ग्रामीणों की समस्याओं का उचित निस्तारण तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उन समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जो गैस वितरण की समस्या से अवगत कराया गया है तथा संबंधित को जिलाधिकारी के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में गैस वितरण की कार्यवाही शीघ्र ही सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस दौरान कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने मा. प्रभारी मंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री के कुशल निर्देशन में जनपद विकास के पथ पर अग्रसर है तथा सरकार द्वारा बच्छणस्यूं पट्टी को दो सौगातें उपलब्ध कराई गई है जिसमें पलायन आयोग द्वारा बच्छणस्यूं पट्टी को चुना गया है तथा जलागम प्रबंधन परियोजना के तहत इस क्षेत्र को चुना गया है जिसमें 21 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिससे कि क्षेत्रवासियों को जलागम प्रबंधन का लाभ उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए एनआरएलएम के तहत महिला समूहों द्वारा बेकरी प्रोडक्ट के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को उचित प्रशिक्षण कराए जाने की बात कही गई जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा भारत भूषण भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री, व्यापार प्रकोष्ठ बुद्धि बल्लभ ममगाईं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष शशि नेगी, मंडल अध्यक्ष बबीता कप्रवाण, सभासद सुरेंद्र रावत, प्रधान खांकरा कैलाश, अमित प्रदाली, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!