उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसाहित्य

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एम एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एम एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

गुप्तकाशी। एम एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।
बुधवार को एम एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विशेश्वरी देवी, श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव एवं आगंतुक विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर विद्यालयी छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया गया वहीं कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा राम भजन, नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सपने रे, स्कूल की घंटी, तथा गढ़वाली नृत्य , कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग भी प्रस्तुत किया गया, इसके साथ ही देशभक्ति गान, नाट्य कला , पर्यावरण बचाओ, राजस्थानी नृत्य सहित छात्र छात्राओं द्वारा कई सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए, इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भविष्य में बड़े मंचों पर प्रस्तुति हेतु प्रोत्साहित करते हैं, ये नन्हे मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश की सराहना की तथा सीमांत क्षेत्रों में इस प्रकार के विद्यालय होना अति आवश्यक बताया उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने में ये शैक्षणिक विद्यालय कारगर साबित होते हैं।
विद्यालय में संस्कृत विद्यालय का शुभारंभ भी किया गया, जिसका संबोधन एवं प्रमुखता आचार्य उमेश जी द्वारा बताई गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि जो छात्र छात्राएं आज विद्यालय के मंच पर प्रतिभाग कर रहे हैं भविष्य में मां सरस्वती के आशीर्वाद से वह बड़े बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति देंगे, सभी छात्र छात्राओं को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक केके श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी किरण शुक्ला, त्रिभुवन चौहान, सुभाष रावत, पूर्व प्रधानाचार्य आनंद मणि सेमवाल, सेवानिवृत सुरेंद्र दत्त नौटियाल, आशा राम सेमवाल, राय सिंह राणा, मनोज बैजवाल सहित विशिष्ट अतिथि, अभिभावक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!