उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि विधान के साथ खुले।

पंच केदारों में प्रसिद्ध द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुले।
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज विधि-विधान से खोल दिए गये। यात्रा के लिए बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी की हैं।
भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया बीते शुक्रवार 19 मई को पूजा अर्चना तथा नये अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई थी। 20 मई प्रात: उत्सव डोली श्री मद्महेश्वर धाम के लिए प्रस्थान होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में मद्महेश्वर जी के पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न कर मद्महेश्वर मंदिर के लिए विदा किया।

मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 20 मई को द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर  विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव रांसी पहुंची। 21 मई को डोली रांसी से रात्रि प्रवास हेतु गोंडार गांव पहुंची, आज प्रात: 22 मई को मद्महेश्वर जी की डोली गोंडार से मद्महेश्वर मंदिर पहुंची तथा 11 बजे पूर्वाह्न को मद्महेश्वर मंदिर के कपाट तीर्थयात्रियों को दर्शनार्थ खोल दिए गये।

वहीं अब छ: माह ग्रीष्मकाल में द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर अपने समुद्र तल से 3470 मीटर ऊंचाई पर स्थित मूल मंदिर में दर्शन देंगे। मंदिर तक पहुंचने के लिए रांसी से श्रद्धालु जन अधिकांशतः 16 किमी पैदल यात्रा करते है

पुजारी बागेश लिंग ने कपाट खुलने की प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर प्रधान वीर सिंह रावत, यात्रा प्रभारी रमेश‌ नेगी एवं दीपक पंवार सहित स्थानीय गांवों के लोग, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, वन विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!