नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद पर भाजपा – कांग्रेस के बाद निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता ने किया नामांकन

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता देवी ने नामांकन कर चुनाव को रौचक बना दिया है जबकि नगर पंचायत ऊखीमठ व गुप्तकाशी के विभिन्न वार्डो पर सभासदो के पद के लिए एक से अधिक नामांकन होने से वार्डो मे भी घमासान मचने के आसार बने हुए है। नगर पंचायत अध्यक्ष के भटेश्वर वार्ड मे मात्र एक ही नामांकन होने से शेष तीन वार्डो मे एक से अधिक नामांकन होने से घमासान मचने लगा है। भले ही नामांकन वापसी के बाद ही दोनो नगर पंचायतो मे अध्यक्ष व सभासद के पदो पर स्थिति स्पष्ट हो पायेगी मगर अध्यक्ष पद से लेकर सभासदो के पदो पर काबिज होने के लिए राजनैतिक सरगर्मिया शुरू हो गयी है।
नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद पर भाजपा कांग्रेस सहित दो निर्दलीय प्रत्याशी रविवार को नामांकन कर चुके है जबकि सोमवार को अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नही हुआ है। नगर पंचायत ऊखीमठ के गांधीनगर वार्ड पर निवर्तमान सभासद पूजा देवी व अंजलि देवी नामांकन कर चुकी है जबकि उदयपुर वार्ड पर निवर्तमान सभासद सरला देवी व सरिता देवी चुनावी समर मे है। ओकारेश्वर वार्ड पर सभासद के लिए निवर्तमान सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पवन राणा तथा शौरभ भट्ट नामांकन कर चुके है जबकि भटेश्वर वार्ड पर मात्र बलबीर सिंह पंवार का नामांकन हुआ है ।
नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद पर भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भी रविवार को नामांकन कर चुके है मगर सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति लता देवी के नामांकन करने से मुकाबला रोचक बन गया है। नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड पर भी मातवर सिंह व भगवती प्रसाद भट्ट नामांकन कर चुके है तथा एक दो नामांकन और होने की सम्भावना बनी हुई है। विश्वनाथ वार्ड पर ज्योति देवी ,निशा देवी व उर्मिला देवी चुनाव समर मे है जबकि गुप्तकाशी वार्ड पर गौरव रावत व धर्मेन्द्र सिंह तथा भैसारी वार्ड पर रश्मि देवी व पूजा देवी नामांकन कर चुकी है। दोनो नगर पंचायतो मे अध्यक्ष व सभासदो पर कितने प्रत्याशी चुनावी समर मे रहते है यह तो नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा मगर दोनो नगर पंचायतो मे अध्यक्ष से लेकर सभासदो की कुर्सी कब्जाने के लिए राजनैतिक सरगर्मियो शुरू हो गयी है ।



