उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

यात्रा पड़ावों में पहुंचाई जा रही अवैध शराब, शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस की कार्यवाही

शराब तस्करी के 02 अलग-अलग मामलों में कोतवाली रुद्रप्रयाग व कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुद्रप्रयाग व कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।
कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान होटल ज्वाल्पा के पास से अभियुक्त भगत सिंह नेगी पुत्र श्री मोहन सिंह नेगी ग्राम थप्पल धार, थाना रुद्रप्रयाग के कब्जे से 16 बोतल अंग्रेजी शराब ब्रांड सोलमेट तथा पार्टी स्पेशल की बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान अरुण जगवाण पुत्र चमन सिंह जगवाण ग्राम छतौली तिलवाड़ा थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में 20 लीटर सफेद रंग के प्लास्टिक जैरीकैन में करीब 20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।
आम जनमानस से अपील है कि उनके क्षेत्रान्तर्गत हो रहे किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या डायल 112 या पुलिस कन्ट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के नम्बर 7579257572 पर अवश्य दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!