उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

अभिलाषा ग्राम संगठन मक्कूमठ तुंगनाथ घाटी की महिलाओ को जूस ग्रोथ सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान सोसाइटी के सयुंक्त तत्वावधान मे खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के निर्देश पर अभिलाषा ग्राम संगठन मक्कूमठ तुंगनाथ घाटी से जुड़ी पांच दर्जन से अधिक महिलाओ को जूस ग्रोथ सेंटर में दो दिवसीय बुराँश, जूस, चटनी , जैम व हमरू घर होम स्टे का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे 10 समूह की पांच दर्जन महिलाओ ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। महिलाओ को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे संचालित होने वाली होम स्टे योजना के प्रति महिलाओ को जागरूक करना है। अभिलाषा ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओ को बुरांस जूस ,चटनी व जैम का प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर डा.कैलाश पुष्वान ने कहा कि बुरांस के फूल औषधीय गुणो की खान है तथा बुरांस के जूस के सेवन की रक्तचाप जैसी बीमारियो से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होने कहा कि बुरांस के पुष्प से जूस निकालने के बाद जो अवशेष बच रहा है उसे चटनी बनाकर सैकड़ो रूपये की आय अर्जित की जा सकती है। मास्टर ट्रेनर धन सिंह बिष्ट ने कहा कि बुरांस का जूस यदि महिला समूह द्वारा प्राप्त मात्रा मे तैयार किया जाता है तो बाहर से आने वाले कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई पर रोक लग सकती है जिससे स्थानीय उत्पादो को बढावा मिलने के साथ महिला समूह से जुड़ी महिलाओ की आय मे भी वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे स्थानीय उत्पादो की भरमार है तथा स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने कहा कि ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारो द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दर्जनो योजनाये संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर महिला को लेना चाहिए , उन्होने कहा कि हमरू घर होम स्टे योजना के तहत भी महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे हर महिला को अपने ही घर मे रोजगार मिल सके। ब्लॉक आजीविका मिशन मैनेजर मनोज कोठारी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग की हर महिला को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर बनाना चा रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारो द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को लेना चाहिए। क्षेत्रीय समन्वयक सतीश सत्कारी व प्रदीप थपलियाल, अनिता पंवार, हेमा मनवाल, अमिता देवी , आशा देवी ने भी महिलाओ को बुरांस के जूस, चटनी व जैम की विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर समूह अध्यक्षा राजेश्वरी देवी , सुनीता देवी , हेमा देवी,रजनी देवी ,प्रेमकला देवी ,सुनीता देवी ,ममता देवी ,सुमित्रा देवी, गीता देवी, मंजू देवी, सतेश्वरी देवी सहित पांच दर्जन से अधिक महिलाये मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!