उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गौरीकुंड में 6.91 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 6.91 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

सोनप्रयाग। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के उद्देश्य को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु स्कूलों व छात्र-छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने तथा नशे का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
बुधवार 23 सितम्बर को जनपद की चौकी गौरीकुण्ड पुलिस के स्तर से गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान नेपाली व्यक्ति युवराज बम पुत्र कृष्णा बम निवासी ग्राम फगोटी, पलाता गांव, पालिका वार्ड नं. 7 थाना थिरपू, जिला कालीकोट, नेपाल के कब्जे से 6.91 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 43/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को आज मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कण्डारी,  आरक्षी विनोद गुसाईं, आरक्षी अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!