उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही प्रयास : भरत चौधरी

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तल्लानगपुर के चोपता में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन लोक गायिका सीमा गुसाई, जगदीश नैथवाल, मीना बिष्ट व हास्य कलाकार सुरेन्द्र कमाण्डर के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर ने सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव के समापन अवसर पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन शिरकत करते रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि परम्परायें घटती व बढ़ती है जबकि संस्कृति समान रहती है इसलिए संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार भरसक प्रयास कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि तल्ला नागपुर की पावन भूभाग में पर्दापण करने से मन को बड़ा शगुन मिलता है क्योंकि प्रकृति ने इस भूभाग को अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है। उन्होंने मेला स्थल चांदधार में भविष्य में कई लाखों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। गढ़वाल मण्डल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष पंकज भटट् ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है तथा स्थानीय कलाकारों को उचित मंच मिलता है। कार्यक्रम में महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने अपने विचार रखे। महोत्सव के चौथे दिन क्षेत्र के अराध्य देव भगवान तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया तथा लोक गायिका सीमा गुसाई, जगदीश नैथवाल, मीना बिष्ट व हास्य कलाकार सुरेन्द्र कमाण्डर ने अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिनका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया सभी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनूप नेगी, भरत मैखुरी, शुभम डगवाल, मोन्टी मद्रवाल द्वारा संगीत पर साथ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, जीतराज, सरिता राणा, गीता देवी, अंजना देवी, दुर्गा करासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली भूपेन्द्र भण्डारी, घिमतोली अर्जुन नेगी, भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, नीरज नेगी, सतवीर जग्गी, आगामी लोक सभा प्रत्याशी दीपेन्द्र नेगी, शूरवीर खत्री, दलीप सजवाण, कुलदीप कुनियाल, गजाधर वशिष्ठ, अरविन्द नेगी, मनीष मेवाल सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी व कई सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!