उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
सीतापुर कोणगढ़ में एक ढाबे पर लगी आग, पुलिस फायर टीम की तत्परता से बुझाई आग

सीतापुर कोणगढ़ में एक ढाबे पर लगी आग, पुलिस फायर टीम की तत्परता से बुझाई आग
आग से नहीं हुई जन हानि
फाटा। केदारनाथ हाइवे पर सीतापुर के समीप कोणगढ़ में एक ढाबे मे शार्ट सर्किट से तिरपाल टेन्ट पर आग लग गई।
रविवार को सुबह 11 बजे सीतापुर कोणगढ़ में एक टेंट ढाबे पर आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल फायर यूनिट सोनप्रयाग की टीम मय आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई, मौके पर जा कर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुये आवासीय भवनों की तरफ बढ़ रही आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



