उत्तराखंडपर्यावरणरुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर घाटी के जंगलों में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी के बुरूवा भेंटी के जंगलों में लगी भीषण आग पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों व वन कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद काबू पा लिया है। जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने से जहाँ जंगली जीव – जन्तुओं को विचरण करने की आजादी मिल गई है, वहीं वन सम्पदा भी भीषण आग की चपेट में आने से बच गयी है। जंगलों में लगी भीषण आग पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों व वन कर्मियों द्वारा काबू पाने पर स्थानीय जनता ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बता दे कि विगत दिनों मदमहेश्वर घाटी के बुरूवा भेंटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा होने के साथ जंगलों में विचरण करने वाले जीव – जन्तुओं के जीवन पर भी संकट के बादल मड़राने लग गये थे। बुरूवा भेंटी के जंगलों में भीषण आग लगते ही केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के मनसूना वीट अधिकारी बीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सात सदस्यीय वन कर्मियों का दल जंगलों में तैनात हो गया था तथा भीषण आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों को कड़ी मकसद करनी पड़ी। वीट अधिकारी बीर सिंह बिष्ट ने बताया कि निरन्तर जलवायु परिवर्तन होने के कारण मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से जंगल भीषण आग की चपेट में आ गये थे। तथा कुछ चट्टानी इलाकों में जान जोखिम में डालकर जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने जाने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के साथ ही अधिकारियों व वन कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!