उत्तराखंडगांवधार्मिक

दुर्योधन वध के साथ हुआ हाथी कौथि का मंचन, धर्म की अधर्म पर हुई विजय, पाण्डव नृत्य में भक्तों ने किए पंच देव पांडवों के दर्शन

रुद्रप्रयाग/फाटा। केदारघाटी के ग्राम सभा बडासू खोली में आयोजित पाण्डव नृत्य के उन्नीसवें दिन हाथी कौथि का भव्य आयोजन किया गया, जिसका बड़ी संख्या में दर्शकों ने आंनद उठाया।
न्याय पंचायत फाटा के ग्राम सभा बडासू खोली के भैरवनाथ मंदिर परिसर में 7 वर्षों बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से न्याय पंचायत क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 16 दिसम्बर से पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य के साथ ही बगड़वाल नृत्य का भी ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया गया। पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, नगर भ्रमण, हाथी कौथि, गैंडा कौथि सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है। वहीं, पाण्डव नृत्य के उन्नीसवें दिन हाथी कौथि का आयोजन किया गया। जिसमें भीम दुर्योधन युद्ध का मंचन हुआ। आज की लीला का मंचन देखने के लिए केदारघाटी के दूरदराज क्षेत्रों से आमजन पहुंचे। पांडव लीला में हनुमान – नरेंद्र प्रसाद गोस्वामी, श्रीकृष्ण – सुजल रावत, युधिष्ठिर – सुमित राणा, भीम – सुदामा सिंह गंदवान, अर्जुन – दिनेश गंदवान, नकुल – दिनेश रावत, सहदेव – अशोक रावत, बर्बरीक – सुनील रावत, नागार्जुन- आशीष भरतवाण पाण्डव पाश्ववों की भूमिका में निभा रहे हैं। वहीं दुर्योधन के किरदार की भूमिका में दर्शन सिंह राणा रहे। पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य कमेटी अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने बताया कि 21 दिवसीय पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा प्रतिदिन नजदीकी गांव के ग्रामीण पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाण्डव नृत्य के उन्नीसवें दिन 3 जनवरी को हाथी कौथि का भव्य आयोजन किया गया तथा 4 जनवरी को गैंडा कौथि, 5 जनवरी को अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ पाण्डव लीला का समापन होगा। सचिव गोविंद सिंह राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण, हाथी कौथि, गैंडा कौथि सहित अनेक धार्मिक पौराणिक आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रधान श्रीमती उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौटियाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह, जगत सिंह रमोला, शैलेन्द्र सजवाण, उमेन्द्र रमोला, भरत कुर्मांचली, जसपाल राणा, धर्मेश नौटियाल, दीपक नेगी, कुलदीप सिंह राणा, केदार सिंह रावत, विजय सिंह गंदवान, रणजीत सिंह रावत, रतन सिंह, विनोद गंदवान, दिनेश राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!