उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

योग ध्यान तथा वैदिक विवाह स्थल पर पंचकेदार होटल होमस्टे उखीमठ द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

योग ध्यान तथा वैदिक विवाह स्थल पर पंचकेदार होटल होमस्टे उखीमठ द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊखीमठ। पंचकेदार होटल होमस्टे एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 7 जनवरी को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी क्षेत्र को योग ध्यान तथा वैदिक विवाह स्थल के रूप में विकसित करने हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि, तहसील मुख्यालय ऊखीमठ से सटे मध्यमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी क्षेत्र को पंचकेदार होटल होमस्टे एसोसिएशन एव जय माँ काली मध्यमहेश्वर घाटी टैक्सी मैक्सी यूनियन के सहयोग से 7 जनवरी रविवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में योग ध्यान तथा वैदिक विवाह स्थल के रूप में विकसित करने हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समिति द्वारा क्षेत्र वासियों से अपनी पारंपरिक मंगल गीत, विवाह के दौरान गाए जाने वाले पौराणिक गीत सहित ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुत देने का आह्वान किया है। वहीं कार्यक्रम में विशेष आकर्षण भगवान शिव एवं मां उषा भगवान अनिरुद्ध की नाट्य कला रहेगी।

पंचकेदार होटल होमस्टे एसोसिएशन ऊखीमठ के अध्यक्ष डा कैलाश पुष्पवान ने बताया कि भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ भगवान शिव के ओंकार स्वरूप तथा मां उषा व भगवान अनिरुद्ध के विवाह स्थल के रूप में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ तहसील मुख्यालय तो बना परन्तु क्षेत्र में पर्यटन व तीर्थाटन के रूप में विकसित करने का प्रयास नही किया गया। उन्होंने कहा इस बार पंचकेदार होटल होमस्टे द्वारा अपनी संस्कृति तथा क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देने हेतु ऊखीमठ में योग ध्यान तथा वैदिक विवाह के रूप में विकसित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!