उत्तराखंडक्राइमखास खबरें

 शराब तस्करी करते धरे गये 02 व्यक्ति, दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

शराब तस्करी करते धरे गये 02 व्यक्ति

दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किये गये मुकदमे

रूद्रप्रयाग। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गये निर्देशों में चौकी जखोली पुलिस व थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा अपने थाना व चौकी क्षेत्रान्तर्गत  चेकिंग के दौरान 01-01 व्यक्तियों को अवैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध सम्बन्धित थानों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्तों का व बरामद शराब की मात्रा विवरण
चौकी जखोली क्षेत्रान्तर्गत से हयात सिंह राणा पुत्र स्व0 श्री मंगशीर सिंह, निवासी ग्राम पौंठी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग से 15 बोतल बीच हाउस मार्का बरामद हुई।
वहीं, थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत से गुडे़न्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री धाम सिंह, निवासी ग्राम उथिण्ड, थाना व तहसील ऊखीमठ, जिला रूद्रप्रयाग से 16 बोतल मैक्डॉवल नम्बर वन मार्का व्हिस्की बरामद की गई। जिनके विरुद्ध सम्बन्धित थानों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से नववर्ष 2024 की शुरूआत से ही अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!