उत्तराखंडक्राइमखास खबरें

 रुद्रप्रयाग पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, घटना में शामिल दो अभियक्तों को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, घटना में शामिल दो अभियक्तों को किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय में स्थित जय बद्री केदार ज्वैलर्स की दुकान से कीमती सामान चोरी हो जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जनपद पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल महिला समेत दो लोगों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। दोनो को जिला न्यायालय में पेश किया गया।

बीते दो सितम्बर को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार स्थित जय बद्री केदार ज्वैलर्स की दुकान से कीमती सामान चोरी हो गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता पारस वर्मा पुत्र राकेश वर्मा संचालक जय बद्री केदार ज्वैलर्स मेन मार्केट रूद्रप्रयाग ने तीन सितम्बर को कोतवाली रुद्रप्रयाग में चोरी होने का मुकदमा पंजीकृत किया। चोरी के अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के दिए निर्देशों व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर से गठित टीम द्वारा निरन्तर सुरागरसी-पतारसी व दबिश देकर दोनों अभियुक्तों साजिद पुत्र सलीम निवासी म0नं0 584 कैला देहात थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश तथा रुकसाना पत्नी जाहिद, निवासी म0नं0 185 एकैला देहात थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को आज प्रातःकाल कलियर, हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किये गये माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी है व इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर (यूपी 14 डीडी 7197) को बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। जनपद पुलिस के स्तर से गिरफ्तार किये गये इन अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज कण्डारी, चौकी प्रभारी दुर्गाधार, मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, एव महिला आरक्षी तनुजा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!