उत्तराखंड

ॐ के आकार की तरह आदि कैलाश पर्वत पर बना प्राकृतिक त्रिशूल

ॐ के आकार की तरह आदि कैलाश पर्वत पर बना प्राकृतिक त्रिशूल

पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में स्थित ॐ पर्वत में जिस तरह से प्राकृतिक रूप से ” ॐ ” शब्द का आकार बना हुआ है। उसी तरह शिव के प्राचीन निवास स्थल आदि कैलाश पर त्रिशूल है। अत्यधिक बर्फबारी होने के बाद प्राकृतिक रूप से बना यह त्रिशूल और अधिक स्पष्ट नजर आता है। नीचे की ओर झुके इस त्रिशूल को देखकर ऐसा लगता है जैसे भगवान शिव स्वयं इसे हाथों में पकड़े विराजमान है। लगभग 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकांग में आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शनों के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्यास घाटी पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान लोगों ने ज्योलिंगकांग बेस कैंप में पार्वती सरोवर को जाने वाले मार्ग में स्थापित किए गए 28 फीट ऊंचे त्रिशूल को तस्वीरों में देखा, लेकिन काम ही लोगों को पता है कि आदि कैलाश पर्वत पर भी एक त्रिशूल की प्राकृतिक आकृति दिखती है, आदि कैलाश पर्वत पर बना यह यह त्रिशूल नीचे की ओर बना हुआ है। इसका दाहिना सिरा आगे की ओर खंडित है, लेकिन बर्फबारी के बाद या हिस्सा भी भर जाता है। गौरीकुंड के ऊपर स्थित इस त्रिशूल पर नजर पड़ते ही ऐसा प्रतीत होता है जैसे भगवान शिव अपने प्राचीन निवास स्थल आदि कैलाश पर्वत पर त्रिशूल रख स्वयं विराजमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!