उत्तराखंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दुर्गाधार में ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दुर्गाधार में ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रूद्रप्रयाग। जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को बता रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आज विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बोरा दुर्गा धार में किया गया, जहां पर ग्राम प्रधान बोरा जयंती गुसाई एवं ग्राम प्रधान चामक संगीता देवी के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने अवगत कराया है कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत बोरा और चामक के अंतर्गत दुर्गाधार क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाॅल लगाए गए जिसमें बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल संस्थान, बैंकिंग संस्थान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उद्योग, कृषि आदि विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढकर प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ लेने को आम जनता को जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारों की महत्वपूर्ण योजनाओं कार्यक्रमों निर्णय और उपलब्धियां की जानकारी के साथ ही जो लाभार्थी अभी तक किसी कारणवश किसी योजना से वंचित है उनको भी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी भी सभा में बैठे लोगों को दी।
ग्राम प्रधान बोरा जयंती गुसाई के द्वारा सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। सभी विभागों के लगे हुए स्टालों का जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद हार्दिक आभार व्यक्त किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक चोपता के प्रबंधक देवेंद्र चौधरी के द्वारा बैंक की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। खातों बीमा सहित सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं में जो रोजगार करना चाहते हैं उनको लोन संबंधित बैंकों की सभी प्रकार की जानकारियां दी, जो पैसा रोजगार के लिए लिया जा रहा है वह पैसा बैंक का रोजगार में ही लगे ताकि विकास हो, राजकीय इंटर कॉलेज चोपता के गुरुजनों छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्त भारत के व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बहुत सुंदर रैली जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सहकारी समिति विभाग रुद्रप्रयाग से रणजीत सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह बुटोला, जिला उद्योग विभाग रुद्रप्रयाग से प्रहलाद भटनागर, स्वास्थ्य विभाग से गोपाल सिंह रावत, पशुपालन विभाग से विशेश्वरी देवी, उप प्रधान हरीश सिंह गुसाई, सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार, आशा कार्यकर्ती सर्वेश्वरी देवी सरिता देवी, सोनी देवी, तारा गुसाई, सरपंच बसंती देवी, बलवीर सिंह गुसाई, चंद्र बल्लभ चमोला, किरण गुसाई, राखी गुसाई, बबिता गुसाई, जीतपाल गुसाई, आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!