उत्तराखंड

गौ रक्षा विभाग ने बेसहारा पशुओं के लिए अलाव की व्यवस्था कराने व कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने और शौचालयों में सफाई व्यवस्था बनाये रखने को दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने भेजा जिलाधिकारी को ज्ञापन,
कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने और शौचालयों में सफाई व्यवस्था बनाये रखने की मांग
रुद्रप्रयाग।जनपद मुख्यालय नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत निराश्रित गाय और नंदी के साथ ही आम राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था तथा कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने के अतिरिक्त शौलालयों में सफाई व्यवस्था कराने को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने जिलाधिकारी डीएम सौरभ गहरवार को ज्ञापन भेजा है।

जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि जिले में नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत निराश्रित नंदी और गाय घूम रही हैं, जिन्हें रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था नहीं होने से उनके साथ ही आम राहगीरों को भी दिक्कतें होती हैं। शाम के समय ठंड के कारण गाय और नंदी भटकते रहते हैं और अलाव की ढूंढखोज करते हैं। इसके अलावा आम राहगीर भी अलाव के लिए भटकते रहते हैं। उन्होंने डीएम से नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, तिलवाड़ा सहित नव गठित नगर पंचायत गुप्तकाशी क्षेत्र के अन्तर्गत अलाव की व्यवस्था कराने को लेकर अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की।
इसके साथ ही विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवान ने कहा कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अन्तर्गत बनाये गये कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने से निराश्रित घूम रही आवारा गाय और नंदी इनका सेवन कर रहे हैं और यहां वहां कूड़ा-कचरा फैला रहे हैं। इसके साथ ही ये नंदी और गाय प्लास्टिक कचरे को भी खा रहे हैं। जहां प्लास्टिक कचरे की गंदगी को सड़कों में फैलाने से आम राहगीर खासे परेशान हैं, वहीं गाय और नंदी के कूड़ा-कचरे का सेवन करने से इनके मुंह का स्वाद ही बदल गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अन्तर्गत बनाये गये शौलाचयों में गंदगी फैली रहती है, जिस कारण तीर्थयात्रियों, पर्यटकों एवं आम राहगीरों को मुंह में रूमाल रखकर चलना पड़ता है। गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र में बनाये गये शौचालयों में सफाई व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के साथ ही कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!