उत्तराखंड

पहाड़ों के लिए अगले तीन दिनों बारिश- बर्फबारी का येलो अलर्ट, सिलक्यारा सुरंग में फंसे जिंदगियों के राहत बचाव कार्यों पर खतरा

पहाड़ों के लिए अगले तीन दिनों बारिश- बर्फबारी का येलो अलर्ट, सिलक्यारा सुरंग में फंसे जिंदगियों के राहत बचाव कार्यों पर खतरा

ब्यूरो। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी के चलते प्रदेश के पहाड़ी जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को आज पंद्रवा दिन है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी कई तरह की बाधाएं आ रही हैं। लेकिन अब मौसम भी इस ऑपरेशन में खलल डाल सकता है। अमेरिकन आगर मशीन अवरोध की जद में आने से टूट गई है। उसका 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 मीटर बचे हुए हिस्से को काटने के लिए, हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। इन अवरोधों के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!